Sukanya Samriddhi Yojna

On: 13.10.2024

Join our Social Channels

क्या है ? Sukanya Samriddhi Yojna

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna) खाता  को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  जी  22 january 2015 में  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू किया था। सुकन्या समृद्धि योजना खाता  को भारत में बालिकाओं के कल्याण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है इसकी प्रमुख विशेषताऐं है।ये है कि इसका ब्याज दर Interest Rate वर्तमान में 8.2% प्रति वर्ष है जो ही किसी अन्य योजना में मिलने वाले ब्याज दर से अधिक है। और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna)  का लाभ उठाने के लिए लड़की की आयु 10 वर्ष से कम  होनी चाहिए ।

सुकन्या समृद्धि में निवेश करने करने की नियुंतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष है।सुकन्या समृद्धि में पैसे मिलने की अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष होती है।

Tax Benefits:

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने से आयकर अधिनियम  की धारा 80 सी के तहत कर कटौती का फायदा भी मिलता है।बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य प्रदान करने के साथ साथ  शिक्षा सहायता में भी अहम भूमिका निभाता है,इससे मिलने वाली  धनराशि का उपयोग बालिकाओ की शिक्षा और विवाह के खर्चों के लिए किया जा सकता है 

सुकन्या समृद्धि योजना का पोस्टर जिसमें एक बालिका गुल्लक के साथ है और योजना की मुख्य विशेषताएं दर्शाई गई हैं।

आप सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोल सकते हैं:

आप सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर में खोल सकते हैं।  सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए इसके आवेदन पत्र को ध्यान से भरे।

आवश्यक दस्तावेज़

  •  बालिका का जन्म प्रमाण पत्र 
  • पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि) 
  • निवास का प्रमाण (बिजली बिल, आधार कार्ड, आदि) 

सुझाव:

  1.  सुनिश्चित करें कि आप खाते को सक्रिय रखने के लिए हर साल कम से कम न्यूनतम राशि जमा करें। 
  2. ब्याज दरों और खाते की शेष राशि पर नियमित रूप से नज़र रखें। 
  3. याद  रखें, Sukanya Samriddhi Yojna खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद परिपक्व होता है, लेकिन 18 साल की होने के बाद लड़की की शिक्षा के लिए आंशिक निकासी की अनुमति है। 

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलना अपनी बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक शानदार तरीका है। कोई अन्य प्रश्न या कुछ अन्य  सहायता के लिए हमे मेल भी कर सकते है।

 

Any other information related to post pls mail us at info@licananda.in

4 thoughts on “Sukanya Samriddhi Yojna”

  1. Isme father ka death hone par kya hoga sukanya account me diposit karna hoga ya fir government diposit karega

    Reply

Leave a Comment